| |

आशा भोसले के निधन पर दिल्ली के नेताओं ने जताया शोक, कहा- संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन पर दिल्ली के शीर्ष नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 92 वर्ष की आयु में उनका मुंबई के Breach Candy Hospital में निधन हो गया, जिसे संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष Vijender Gupta ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से अधिक गीतों को अपनी मधुर आवाज दी। उनके गीत भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “संगीत का वह स्वर्णिम स्वर आज मौन हो गया, जिसने पीढ़ियों को जोड़ा और हर भावना को सुरों में ढाल दिया।” उन्होंने इसे एक स्वर्णिम युग का अंत बताया।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री Ashish Sood ने कहा कि आशा भोसले की आवाज ने दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया और भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री Parvesh Sahib Singh ने उन्हें भारतीय संगीत जगत की महान विभूति बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री Dr. Pankaj Kumar Singh ने कहा कि “सुरों की वो अनमोल धरोहर आज खामोश हो गई”, जो हर दौर में अपनी पहचान बनाए रखती थी।

समाज कल्याण मंत्री Ravinder Indraj Singh ने उन्हें “स्वर की अमर धरोहर” बताते हुए कहा कि उनकी आवाज करोड़ों दिलों की भावनाओं की अभिव्यक्ति थी।

वहीं, पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने कहा कि आशा भोसले ने भावुक धुनों से लेकर जोशीले गीतों तक हर शैली में अपनी छाप छोड़ी और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत इतिहास में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन उनकी आवाज और गीत हमेशा श्रोताओं के दिलों में जीवित रहेंगे।

Share

Similar Posts