|

कैलिफोर्निया के अर्काडिया शहर की मेयर एलीन वांग ने दिया इस्तीफा, चीन की एजेंट होने का जुर्म स्वीकार

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित अर्काडिया शहर की मेयर Eileen Wang ने चीन के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप स्वीकार करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस मामले की पुष्टि अमेरिकी न्याय विभाग (U.S. Department of Justice) ने की है।

संघीय अभियोजकों के अनुसार, 58 वर्षीय एलीन वांग और उनके तत्कालीन मंगेतर Yaoning Mike Sun पर चीन सरकार के अधिकारियों के निर्देश पर अमेरिका में प्रभाव संचालन (influence operations) चलाने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय याओनिंग माइक सन पहले ही इस मामले में संघीय अदालत में अपराध स्वीकार कर चुके हैं और फिलहाल चार साल की जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था, जबकि फरवरी 2025 में सजा सुनाई गई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलीन वांग ने एक याचिका समझौते (plea agreement) के तहत अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार करने पर सहमति जताई है। इस अपराध के लिए उन्हें अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में औपचारिक रूप से अपना अपराध स्वीकार करेंगी।

गौरतलब है कि Eileen Wang नवंबर 2022 में अर्काडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं। पांच सदस्यीय इस परिषद में मेयर का पद बारी-बारी से सदस्यों को सौंपा जाता है

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, वांग और सन ने चीन जनवादी गणराज्य (PRC) के हितों को बढ़ावा देने के लिए ‘यूएस न्यूज सेंटर’ नामक वेबसाइट के माध्यम से प्रचार गतिविधियां संचालित कीं। यह वेबसाइट खुद को स्थानीय चीनी-अमेरिकी समुदाय के लिए समाचार मंच के रूप में प्रस्तुत करती थी, लेकिन जांच एजेंसियों का दावा है कि इसका इस्तेमाल चीन समर्थक प्रचार फैलाने के लिए किया गया।

यह मामला अमेरिका में विदेशी प्रभाव और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सामने आया है।

Share

Similar Posts