| |

अनूपपुर में ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए पेड़ पर चढ़ी नर्स: बोली- CMHO के आदेश का कर रहे पालन; अटेंडेंस लगने के बाद नीचे उतरूंगी

अनूपपुर। गन्नागोडा स्वास्थ्य केंद्र में ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने के लिए नर्स पेड़ पर चढ़ गई। काफी देर तक वह मोबाइल घुमाकर सिग्नल ढूंढती रही। वीडियो में वह यह भी कह रही कि CMHO मैडम के निर्देश पर ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने की कोशिश कर रही है।

अटेंडेंस लग जाएगी तभी नीचे उतरूंगी
वायरल वीडियो में नर्स यह भी कहती सुनाई दे रही है कि अब चाहे जितना समय लगे, जब तक ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लग जाती, वह नीचे नहीं उतरेगी। यह बयान स्वास्थ्य केंद्र में नेटवर्क की गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है।

स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिलता नेटवर्क
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू की है, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। गन्नागोडा स्वास्थ्य केंद्र में भी नेटवर्क नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना सामने आने के बाद ग्रामीण और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता सवाल उठा रहे हैं कि जब कई ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में नेटवर्क की पर्याप्त सुविधा ही नहीं है, तो ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था कैसे प्रभावी ढंग से लागू होगी। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को ऐसी स्थिति में मजबूर नहीं होना चाहिए कि उन्हें उपस्थिति दर्ज करने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़े।

Share