अनूप जलोटा ने एआर रहमान के बयान पर दी प्रतिक्रिया, दी सलाह

दिग्गज सिंगर अनूप जलोटा ने हाल ही में दिए गए बयान में एआर रहमान पर प्रतिक्रिया दी। जलोटा ने कहा कि वह रहमान के हालिया आकलन से सहमत नहीं हैं और उन्हें दोबारा हिंदू धर्म अपनाने पर विचार करना चाहिए।
अनूप जलोटा ने वीडियो संदेश में कहा कि एआर रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया। इसके बाद रहमान ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से खूब नाम कमाया और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। जलोटा ने कहा, “अगर उन्हें लगता है कि हमारे देश में मुस्लिम होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है, तो वे दोबारा हिंदू होने की कोशिश करें।“
जलोटा ने आगे कहा, “रहमान को यह विश्वास होना चाहिए कि कन्वर्ट होने के बाद उन्हें फिल्में मिलती हैं या नहीं। अगर ऐसा है, तो उन्हें खुद ही इसका जवाब मिल जाएगा।“
इससे पहले एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले आठ वर्षों में सत्ता में बदलाव के बाद फैसले ऐसे लोग ले रहे हैं, जो क्रिएटिव नहीं हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि कहीं न कहीं यह मामला सांप्रदायिक भी हो सकता है। रहमान ने बताया कि उन्हें पहले किसी प्रोजेक्ट के लिए बुक किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह पांच अन्य संगीतकारों को काम दे दिया गया।
रहमान के इस बयान के बाद फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है और कई कलाकारों ने अपनी राय व्यक्त की है।






