| | | |

अंधे कत्ल का आरोपी पकड़ाया: सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; मामूली विवाद के बाद पत्थर मारकर हत्या की

इंदौर। सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद के बाद आरोपी ने युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है।

जांच में पता चला कि आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्थर से हमला कर युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

एडिशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले का खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम को बुलाया । जांच के बाद लगा कि किसी चीज से वार किया गया है। उसी व्यक्त हत्या होई गई थी SIT का गठन किया। आरोपी उज्जैन का है । नशे का आदि है अलग अलग जिलों मे तलाश की रायसेन, नर्मदापुरम बहन के घर से गिरफ्तार किया ।

Share