गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर विभाजित देश को एकजुट करने के लिए समर्पित किया।
गृह मंत्री ने कहा कि स्वामी सहजानंद ने किसानों को एकजुट किया, उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और समाज को बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया।
स्वामी सहजानंद सरस्वती का योगदान किसानों के अधिकार, सामाजिक एकता और स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य माना जाता है। इस अवसर पर उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद करते हुए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।






