|

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, सुरक्षा और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah आज, 17 मई से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा 19 मई तक चलेगा, जिसमें वे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसुविधाओं की समीक्षा करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर और बस्तर संभाग में आयोजित कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे नेतानार का दौरा करेंगे और जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

दौरे के दौरान अमित शाह राज्य में डायल-112 सेवा के विस्तार के तहत 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में फॉरेंसिक यूनिट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी, जिससे अपराध जांच व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

बस्तर क्षेत्र में जनसुविधा केंद्रों के उद्घाटन, विकास कार्यों की समीक्षा और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जैसे कार्यक्रम भी उनके दौरे का हिस्सा होंगे।

राज्य सरकार इस दौरे को सुरक्षा और विकास के संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है। माना जा रहा है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति और विकास योजनाओं की प्रगति पर भी विशेष चर्चा हो सकती है।

Share

Similar Posts