गृह मंत्री अमित शाह ने एनएसजी स्थापना दिवस पर वीर जवानों को दी शुभकामनाएँ

गृह मंत्री अमित शाह ने एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि एनएसजी ने अडिग वीरता और बलिदान से राष्ट्र की सुरक्षा करते हुए उत्कृष्टता के स्वर्णिम मानक स्थापित किए हैं।
नई दिल्ली।
गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के स्थापना दिवस के अवसर पर वीर जवानों को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “एनएसजी ने अडिग वीरता और बलिदान से राष्ट्र की सुरक्षा करते हुए युद्ध उत्कृष्टता के स्वर्णिम मानक स्थापित किए हैं।”
श्री शाह ने आगे कहा कि देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को भी नमन करता हूँ।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, जिसे ब्लैक कैट कमांडो के नाम से जाना जाता है, भारत की एक विशिष्ट आतंकवाद-रोधी इकाई है। इसकी स्थापना वर्ष 1984 में की गई थी। यह संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।






