|

सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, असम में 10वीं बटालियन मुख्यालय का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह 11 बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित स्मृति समारोह में भाग लेंगे और जवानों को संबोधित कर सकते हैं। सीआरपीएफ देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बलों में से एक है और आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे गृह मंत्री कछार जिला में 10वीं असम बटालियन के मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और बल की परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दोनों कार्यक्रमों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा बलों के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवानों की उपस्थिति रहने की संभावना है। अमित शाह असम दौरा और CRPF 87वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Share

Similar Posts