भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ ने किया स्वागत, दवा क्षेत्र के लिए बताया सकारात्मक कदम

India US Trade Deal को लेकर आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ (AMAM) ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने इसे देश के दवा क्षेत्र के लिए स्थिर और लाभकारी विकास बताया है।
आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ (ए.एम.ए.एम) के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मुल्तानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह अंतरिम ढांचा महत्वपूर्ण नीतिगत निश्चितता प्रदान करता है।
जेनेरिक दवाओं को मिलेगा संरक्षण
डॉ. मुल्तानी के अनुसार, औषधि उत्पाद, विशेष रूप से Generic Drug Export, प्रतिकूल टैरिफ उपायों से सुरक्षित रहेंगे। इससे अमेरिका को दवाओं के निर्यात की निरंतरता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय दवा कंपनियां अमेरिका के लाखों रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती हैं।
भारत की विश्वसनीयता होगी मजबूत
Pharma Sector India के लिए यह समझौता एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एएमएएम के अध्यक्ष ने कहा कि यह ढांचा लचीली आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण, एकल स्रोत निर्भरता को कम करने और विनिर्माण तकनीक में गहरे रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देगा।
उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारत की छवि एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में और मजबूत होगी।






