| | |

आलीराजपुर में सैलून में तोड़फोड़ का एक आरोपी गिरफ्तार: वाहन विवाद के बाद दुकान में घुसकर की मारपीट ; दूसरा आरोपी फरार

आलीराजपुर। राजाबाड़ा स्थित दर्पण हेयर सैलून में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। 28 अगस्त को रितेश, पिता नारायण सेन (18), निवासी साई सिटी आलीराजपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि वाहन दुर्घटना को लेकर गोलू उर्फ राहुल पिता मानसिंह डावर (32), निवासी बोर्खड़ अपने एक साथी के साथ सैलून पहुंचा था। दोनों ने वहां विवाद किया। इसके बाद रितेश के साथ मारपीट की। आरोपियों ने सैलून में तोड़फोड़ भी की। इससे दुकान के सामान को नुकसान पहुंचा।

मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 415/2026 दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने गोलू उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

पुलिस टीम की रही भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले, उप निरीक्षक सुनील रंदे, प्रधान आरक्षक प्रदीप नावड़े, प्रधान आरक्षक दिनेश भंवेल और आरक्षक 297 सुमित की भूमिका रही।

Share