टेनिस में मप्र की असमी का डबल धमाल: जयपुर टूर्नामेंट में एकल और युगल दोनों खिताब जीते; फाइनल में सीधे सेटों में दर्ज की जीत

इंदौर। साजिद लोदी टेनिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली मध्य प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी असमी रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर के ड्रीम हाउस क्लब में आयोजित ऑल इंडिया टेलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में दोहरी सफलता हासिल की। असमी ने एकल और युगल दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए।
एकल फाइनल में गुजरात की माही राउलजी को हराया
मप्र की असमी ने एकल वर्ग के फाइनल में गुजरात की अनुभवी खिलाड़ी माही राउलजी को आसानी से सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से पराजित कर पहला खिताब जीता।
युगल में एस. पाल के साथ मिलकर जीता दूसरा खिताब
असमी ने महिला युगल वर्ग में राजस्थान की एस. पाल के साथ जोड़ी बनाई और फाइनल तक का सफर तय किया। असमी और पाल की जोड़ी ने युगल के अंतिम मुकाबले में गुजरात की डी. ब्रह्मभट्ट और सारा रियाज की जोड़ी ने आसानी से 6-2, 6-1 से पराजित कर दूसरा खिताब अपने नाम किया।
प्री क्वार्टर फाइनल से शुरू किया अभियान
असमी ने एकल वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान की नैशा चिल्लर के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले से की, जिसमें उन्होंने 7-5, 6-2 से जीत दर्ज की।