| | |

आलीराजपुर के सरकारी स्कूल की बदहाली पर सवाल, जर्जर भवन को लेकर आंदोलन की चेतावनी

आलीराजपुर। सोंडवा विकासखंड के खिचोड़ा स्थित शासकीय विद्यालय की जर्जर एवं बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा ने शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विद्यालय भवन की खस्ता हालत को बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की है।

नितेश अलावा ने कहा कि विद्यालय में लगभग 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन भवन की टूटी छत, जर्जर दीवारें और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण बच्चों की जान जोखिम में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की लगातार अनदेखी के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

प्रसाशन से अपील- विद्यालय नहीं सुधरा तो आंदोलन करेंगे

लोगो ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा विभाग ने समय रहते विद्यालय की स्थिति नहीं सुधारी और किसी प्रकार की अप्रिय घटना हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जंतर-मंतर की तर्ज पर आलीराजपुर में भी आंदोलन किया जाएगा। नितेश अलावा ने प्रशासन से विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत अथवा नए भवन की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

 

Share