‘अल्फा’ के लिए आलिया भट्ट की खास तैयारी, फिल्म में निभाएंगी रहस्यमयी हत्यारे का किरदार!
Alia Bhatt की बहुप्रतीक्षित फिल्म Alpha को लेकर नया खुलासा सामने आया है। Yash Raj Films की इस महिला सुपरहीरो फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के बीच अब आलिया भट्ट के किरदार को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। अब तक माना जा रहा था कि अभिनेत्री फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभाएंगी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स में उनके किरदार को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट एक प्रशिक्षित हत्यारे (ट्रेंड असैसिन) के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसे बचपन से ही एक किलर बनने के लिए तैयार किया गया है। सूत्रों का दावा है कि निर्माता Aditya Chopra पहली बार दर्शकों के सामने एक ऐसा महिला किरदार पेश करने जा रहे हैं, जो पूरी तरह ग्रे शेड में दिखाई देगा।
बताया जा रहा है कि यह किरदार न पूरी तरह हीरो होगा और न ही विलेन, बल्कि एक एंटी-हीरो के रूप में दर्शकों को चौंकाएगा। फिल्म को लेकर हुए इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और कई यूजर्स आलिया भट्ट के किरदार की तुलना मार्वल यूनिवर्स की मशहूर किरदार Black Widow से कर रहे हैं, जिसे Scarlett Johansson ने निभाया था।
फिल्म में आलिया भट्ट के साथ Sharvari और Bobby Deol भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।






