एयर इंडिया ने पश्चिमी एशिया में तनाव को देखते हुए यात्रा परामर्श और उड़ान रद्दीकरण की घोषणा

एयर इंडिया ने पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण यात्रा परामर्श जारी किया है। एयरलाइन ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इस्राएल और कतर से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को आज दिन भर के लिए स्थगित किया गया है।
इसके अलावा, यूरोप जाने वाली कुछ उड़ानों को भी रद्द किया गया है। इनमें प्रमुख उड़ानें शामिल हैं:
अमृतसर से बर्मिंघम
दिल्ली से ज्यूरिख
दिल्ली से कोपेनहेगन
बर्मिंघम से दिल्ली
परामर्श में कहा गया है कि उत्तरी अमेरिका और यूरोप जाने वाली अन्य उड़ानें पश्चिमी एशिया के उपलब्ध हवाई मार्गों का उपयोग करते हुए वैकल्पिक रास्ते से संचालित होंगी, जिससे उड़ान का समय बढ़ सकता है।
एयर इंडिया ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा, संरक्षा, हवाई क्षेत्र की उपलब्धता और परिचालन व्यवहार्यता जैसे कई मापदंडों पर बदलती परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद लिया गया है। एयरलाइन यात्रियों से संयम और धैर्य बनाए रखने और यात्रा से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से उड़ानों की स्थिति की पुष्टि करने का आग्रह कर रही है।
यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पश्चिमी एशिया में उड़ानों के परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए उठाया गया है।






