|

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया से आज 34 उड़ानें

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए और वहां से कुल 34 उड़ानें संचालित कर रही हैं। यह निर्णय मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को संचालित होने वाली इन उड़ानों में निर्धारित और गैर-निर्धारित (स्पेशल) दोनों तरह की सेवाएं शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए और वहां से कुल 18 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित की जा रही हैं, ताकि मौजूदा हालात के बीच यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाई जा सके।

हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। इनमें दोहा, तेल अवीव और कुवैत शामिल हैं।

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और ओमान के लिए कुछ उड़ान सेवाएं अभी भी जारी हैं।

एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति के अनुसार उड़ानों में बदलाव किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस की जांच अवश्य करें।

Share

Similar Posts