|

मिडिल ईस्ट संकट के बीच एयर इंडिया और इंडिगो की एडवाइजरी, यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच Air India और IndiGo ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस ने दुबई, अबू धाबी और खाड़ी देशों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की अपील की है।

इंडिगो के अनुसार, 1 अप्रैल को पश्चिम एशिया के लिए कुल 30 उड़ानें निर्धारित हैं। इनमें दुबई, अबू धाबी, रियाद, कुवैत, बहरीन, मस्कट और दोहा जैसे प्रमुख गंतव्य शामिल हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि सभी उड़ानें फिलहाल संचालित की जा रही हैं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए शेड्यूल में बदलाव संभव है।

एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। साथ ही यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए समय से पहले निकलने और ट्रैफिक की संभावित देरी को ध्यान में रखने को कहा गया है।

वहीं, Air India ने भी बयान जारी कर बताया कि एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर पश्चिम एशिया के लिए कुल 30 उड़ानें संचालित करेंगी, जिनमें से 16 उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए होंगी।

एयरलाइंस के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव और मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण उड़ानों के समय में बदलाव या देरी हो सकती है। दिल्ली में खराब मौसम के चलते कुछ उड़ानों में देरी की भी जानकारी सामने आई है।

एयरलाइंस ने आश्वस्त किया है कि उनकी टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Share

Similar Posts