Aditi-Siddharth: मंदिर में शादी के बाद किले में रॉयल वेडिंग, लाल लहंगे में अदिति दिखीं बेहद खूबसूरत
16 सितंबर को, इस कपल ने तेलंगाना के एक 400 साल पुराने मंदिर में एक सादगीपूर्ण शादी रचाई थी। लेकिन इसके बाद, उन्होंने जयपुर के अलीला फोर्ट बिशनगढ़ में एक भव्य और रॉयल वेडिंग सेरेमनी की। अदिति राव हैदरी, जो खुद एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, ने इस खास मौके पर एक ट्रेडिशनल रेड लहंगा पहना था, जिसे कुंदन ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था। उनका लुक और भी खूबसूरत था, जब उन्होंने झुमके, शीश पट्टी, गले में हार और उंगलियों में कई सारी अंगूठियां पहनी थीं।
दूसरी तरफ, दूल्हे सिद्धार्थ ने आइवरी सफेद शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को और खास बनाने के लिए मोतियों की माला भी पहनी थी।
अदिति ने अपनी शादी में वही चांद वाली मेहंदी लगाई थी, जो उन्होंने अपनी पहले की टेंपल वेडिंग के लिए लगाई थी। हालांकि, यह अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं है कि यह दूसरी शादी कपल ने पहले की थी या अब हाल ही में की है।
इन शानदार तस्वीरों के साथ अदिति और सिद्धार्थ ने अपनी दूसरी शादी के खास पल सबके साथ शेयर किए हैं, जो बिल्कुल रॉयल और ग्लैमरस थे।
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म 2025 की बहुचर्चित परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा…
साउथ के लोकप्रिय स्टार सिवकार्तिकेयन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म मधरासी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज़ से पहले ही मेकर्स ने एक बड़ा OTT डील फाइनल कर लिया है, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म का जलवा देखने को मिलेगा। दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Bengal Files विदेशों में…