आमिर खान करेंगे तीसरी शादी, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग घर पर होगी प्राइवेट वेडिंग

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्फर्म किया है कि वो अब तीसरी शादी करने जा रहे है। 5 जुलाई को आमिर गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करने जा रहे है। उन्होंने मुंबई में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने बताया की यह शादी उनके घर में होगी और यह शादी बहुत प्राइवेट होगी। शादी में सिर्फ दोनों परिवार के लोग और दोस्त शामिल होंगे। आमिर ने सभी से शुभकामनएं और बधाई मांगी।

बता दें कि आमिर ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। रीना फिल्म प्रोड्यूस थी। साल 2002 में रीना आमिर से अलग हो गई थी। उसके बाद आमिर ने 2005 में डेरेक्टर किरण राव से शादी की उसके बाद किरण राव से उनका तलाक हो गया था।

गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर

एक इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’

Share