|

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अमृत योजना के अंतर्गत सीवरेज कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

इंदौर, 25 अक्टूबर 2025 — महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने निगम मुख्यालय स्थित महापौर परिषद सभागृह में अमृत योजना के अंतर्गत स्वीकृत सीवरेज कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जल कार्य प्रभारी श्री बबलू शर्मा, अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, कार्यपालन यंत्री श्री अश्विनी जनवदे, सहायक यंत्री श्री आकाश जैन, कंसल्टेंट, कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि और अन्य निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर श्री भार्गव ने सीवरेज कार्यों की पैकेजवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य का वर्क प्लान तैयार कर समयसीमा के अनुसार निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर कार्यरत टीमों की संख्या, स्थान और कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा स्पष्ट रूप से तय की जाए।

उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान निकली मिट्टी को तुरंत हटाकर रेस्टोरेशन कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। महापौर ने यह भी निर्देश दिया कि कंसल्टेंट के प्रतिनिधि साइट पर उपस्थित रहें ताकि कार्यों की निगरानी प्रभावी रूप से की जा सके।

महापौर भार्गव ने कहा कि जहां तक संभव हो, सीवरेज लाइन बेक लाइन या सड़क किनारे डाली जाए ताकि भविष्य में सड़कों की खुदाई की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी एजेंसियों से समन्वय बनाकर कार्यों की गुणवत्ता और गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Share

Similar Posts