| | |

उज्जैन में टोल टैक्स मांगने पर मैनेजर को लाठी से पीटा: कार सड़क पर खड़ी कर केबिन में घुसा; CCTV में रिकार्ड हुई घटना

उज्जैन।  गरोठ हाईवे के टोल टैक्स को लेकर कार चालक ओर टोल प्लाजा पर विवाद हो गया। घटना में युवक ने टोल के मैनेजर के साथ मारपीट कर दी।

चार दिन पूर्व हुए इस मामले का सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई ओर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

टोल टैक्स मांगने पर पीटा
घटनानुसार उज्जैन-गरोठ हाईवे के खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पर 19 सितंबर की रात 1 बजे राहुल सिंह कार क्रमांक MP-09-ZU-7776 से टोल प्लाजा पहुंचा। यहां कर्मचारी ने उससे टोल टैक्स मांगा तो चालक कार बीच सड़क पर खड़ी कर केबिन में घुसा और वहा मौजूद मैनेजर दीपक कुमार के साथ लाठी से मारपीट की। घटना वहा लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हुई और वायरल हो रही है।

मैनेजर ने बताई आपबीती
पीड़ित दीपक के मुताबिक, टोल नहीं देने की बात पर कार चालक राहुलसिंह गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने डंडे, थप्पड़ और मुक्कों से हमला किया। घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई, जिसमे राहुल उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है. मामले मे राघवी पुलिस ने राहुल सिंह के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296(b) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share