इंदौर में 8 लाख का खाद्य तेलों का स्टॉक जब्त: न्यू गुरु नानक ट्रेडर्स पर छापा; 1 हजार लीटर स्टॉक जब्त

इंदौर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मिलावटी तेलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
टीम ने सियागंज स्थित न्यू गुरु नानक ट्रेडर्स फर्म पर औचक छापा मारकर 5 अलग-अलग ब्रांड के खाद्य तेलों के नमूने लिए और मौके से कुल 3,071 किलो और 1,170 लीटर स्टॉक जब्त किया, जिसकी कीमत 8,03,700 है।
इन तेलों के सैंपल लिए गए –
1. पोस्टमैन खाद्य तेल -* निर्माता: Seth Sawariya Food Products, Ajmer, राजस्थान
2. रानी गोल्ड फिल्टर्ड मूंगफली तेल -* निर्माता: Kaneriya Oil Industries, Rajkot, गुजरात
3. श्री हरि रिफाइंड पामोलीन ऑयल -* निर्माता: Ozone Procon Pvt. Ltd., Anjar, गुजरात
4. सर्वोत्तम राइस ब्रान ऑयल -* निर्माता: PBS Oil Industries Private Limited, Dhamtari, छत्तीसगढ़
5. फागुन / तिल का तेल -* निर्माता: Krishnakishore Agrotech Pvt. Ltd., Gwalior, म.प्र.
सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्रवाई होगी।
इन वेयरहाउस का भी निरीक्षण
टीम ने अर्जुन बड़ोद स्थित Zomato, Blink Commerce, Moon Stone Ventures Pvt. Ltd., Superwell Com Trade और Zepto के सेंट्रल वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया, जहां कोई एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नहीं मिली। दोनों सेंट्रल वेयरहाउस 3 माह पहले ही शिफ्ट हुए हैं और रिकॉर्ड व व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
मुहिम आगे भी जारी रहेगी
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया – “मुख्यमंत्री के निर्देशन में मिलावटखोरी और अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। हमारी फूड क्वालिटी को लेकर मुहिम आगे भी जारी रहेगी।