| |

इंदौर के भेरूघाट पर बस और ट्रकों की टक्कर: केबिन में फंसे ड्राइवर, 10 घायल; रॉन्ग साइड आ रही आयशर के कारण हुआ हादसा

इंदौर। मानपुर थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित भेरू घाट, भेरू मंदिर पुलिया के पास बुधवार सुबह बस और कई ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद कुछ ट्रक ड्राइवर वाहनों के केबिन में फंसे है। मौके पर पुलिस और राहत दल पहुंचकर रेस्क्यू में जुटे हैं। घटना के कारण एबी रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया।

हादसे में 9 से 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का मानपुर के शासकीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ढलान के दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे आयशर वाहन के चलते हादसा हुआ। मां शारदा बस आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे के बाद मानपुर पुलिस और राहगीरों ने सामान्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Share