| |

सागर में जहरीली शराब कांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार: भागने की कोशिश में लगी गोली; 2 कट्टे-5 कारतूस जब्त

सागर। थाना बड़ा और विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी।

बदमाश के पैर में लगी गोली 
बुधवार रात 3 बजे बदमाश की धरपकड़ के दौरान उसका सामना नोनिया सेसई रोड घाटी थाना मालथौन क्षेत्र में पुलिस टीम से हो गया। पुलिस के अनुसार, मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने फायरिंग की इस वख से पुलिस को अपनी सुरक्षा के लिए गोली चलनी पड़ी जो मनीष लोधी के पैर में लगी और वो घायल हो गया।

02 देशी कट्टे, 05 राउंड कारतूस जब्त 
वहीं, गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करते हुए भाग रहे आशीष साहू भी घायल हुआ है। पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 05 राउंड कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। दोनों घायल आरोपियों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

घायलों का इलाज जारी
मामले में घटनास्थल की आवश्यक कार्रवाई, हथियार और अन्य साक्ष्यों का संकलन तथा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

Share