सज्जन सिंह बोले-सदी का सबसे झूठा व्यक्ति मोदी: कहा- कई सिंघम आए और चले गए; छात्रों का हित करने वाला होगा सफल

इंदौर। पीएम का मीम बनाने और उनकी मां के अपमान के बारे में सज्जन सिंह वर्मा बोले, यह देशभर की माताओं का अपमान नहीं, बल्कि एक बड़े देश के पीएम की वास्तविकता का चरित्र ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में देखने को मिला।
एक तरफ प्रधानमंत्री बोलते हैं कि तेल मत खाओ, शक्कर मत खाओ और दूसरी तरफ खुद के जन्मदिन पर महिमामंडन करने के लिए अरबों रुपयों का तेल जलवा देते हैं।
उन दीयों में से गरीब बच्चे बोतल में तेल भरकर ले जाते हैं। क्या ये देश का वास्तविक चित्र नहीं है। अगर कोई ऐसे प्रधानमंत्री पर मीम बनाता है तो कोई अपराध नहीं है।
बीजेपी इतनी डरी हुई है, उनको नींद नहीं आ रही
वर्मा बोले कि बीजेपी इतनी डरी हुई है, उनको नींद नहीं आ रही राहुल गांधी के कार्यक्रम से, इसलिए वो इसको खत्म करना चाहती है। देश का युवा समझ चुका है कि झूठ के आधार पर बनी हुई नरेंद्र मोदी की सरकार हमारी रक्षा नहीं कर सकती। हमारे हितों की रक्षा कोई कर सकता है तो वो है राहुल गांधी।
सत्य के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति है राहुल गांधी
मंत्री ने आगे कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के छात्र-छात्राओं को अपनी समस्या रखने का मंच मिल रहा है। बीजेपी की जो घृणित सोच रही, पोस्टर लगाने की, ये देश और दुनिया ने भी देखा। मैं भाजपाइयों से कहना चाहता हूं कि सदी का सबसे झूठा व्यक्ति जो पैदा हुआ, वो है नरेंद्र मोदी। सत्य के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति है राहुल गांधी।
अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा
उन्होंने आगे कहा कि बच्चें जुलूस निकालकर पैदल चले, दूर-दूर से आए, बीजेपी वाले उनकी गाड़ी रोक रहे थे। परमिशन रात में दी, रूट आखिरी में फाइनल किया। मंच पर एक अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है। वो ये नहीं जानता कि सरकारें बदलती रहती हैं और पूछ रहा है कि आप इतने लोग कैसे आ रहे हैं। अरे, तेरे बाप का कार्यक्रम, ये राहुल गांधी का कार्यक्रम है। मंच पर आकर राहुल गांधी से झगड़ रहा है। कई सिंघम आए और चले गए। ये इंदौर है प्यारे।
जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है
साजन वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम देशभर में होगा। इसकी गूंज नरेंद्र मोदी के कानों तक, दिल्ली तक गई है। इसने नौजवानों को दिशा दी है। उन्होंने कहा है कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। छात्रों के हितों की रक्षा की जो बात करेगा, वो सफल होगा।