| | |

BCCI क्यूरेटर ने किया होलकर स्टेडियम की पिच का निरीक्षण: 25 से शुरू होगी टिकट बुकिंग; 11 अक्टूबर को होगा मुकाबला

इंदौर। आगामी 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार की जा रही पिच का बीसीसीआई के क्यूरेटर तापिश चटर्जी ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के पिच क्यूरेटर मनोहर जामले भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें मैदान और पिच की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।

बीसीसीआई क्यूरेटर ने मैदान की तैयारियों को देखा और अपनी संतुष्टि जताई। मैच के लिए काली मिट्टी की पिच को अंतिम रूप दिया जा रहा है और मुकाबला इसी पिच पर खेला जाएगा। मैदान को आकर्षक रूप देने के लिए स्ट्रिप काटकर खास डिजाइन डाली जा रही है, जो चौकड़ी पैटर्न में तैयार हो रही है।

इसके साथ ही मैदान से जंगली घास को निकालने का काम तेजी से जारी है और लगातार वाटरिंग करके घास को सेटल किया जा रहा है। मैदान की अंतिम बाउंड्री एलईड लगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तय की जाएगी।

ऑनलाइन ही मिलेगी टिकट  
25 सितंबर से शुरू भारत-वेस्ट इंडीज मैच के टिकट की बिक्री शुरू होगी। टिकटों की ब्रिकी सिर्फ ऑनलाइन ही होगी और एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा चार टिकट खरीद सकेगा। दोनों ही टीमें चार्टेड प्लेन से 10 अक्टुबर को दोपहर में इंदौर पहुंचेगीं। भारतीय टीम मेरियट होटल में तो वहीं वेस्ट इंडीज की टीम रेडिसन होटल में ठहरेगी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने टिकटों की दरों की घोषणा पहले ही कर दी थी जबकि ऑन लाइन टिकट ब्रिक्री की घोषणा शुक्रवार को की गई।

डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो’ को ऑफिशियल ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया
एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा सिंगल या मिक्स कैटेगरी के 4 टिकट खरीद सकता है। एमपीसीए ने ‘डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो’ को ऑफिशियल ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया है। टिकट सिर्फ़ ऑनलाइन ही मिलेंगे। डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो मोबाइल एप है और टिकट खरीदने के लिए www.district.in वेवसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। एमपीसीए टिकट दरों की घोषणा पहले ही कर चुका है। सबसे सस्ता टिकट ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर का 1000 रुपए का जबकि सबसे महंगा साउथ पवैलियन लोअर का 12500 रुपए का है।

Share