|

इंदौर जिला ओपन बैडमिंटन स्पर्धा 26 सितंबर से: 4 कोर्ट पर होंगे मुकाबले; 63 हजार की इनामी राशि

इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में रमेश एंड रमेश स्पोर्ट्स क्लब द्वारा तीसरी रमेश एंड रमेश ट्रॉफी इंदौर जिला ओपन रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 26 सितंबर से रमेश एंड रमेश स्पोर्ट्स क्लब बैडमिंटन हॉल, जानकी नगर में आयोजित की जा रही है। 63 हजार रुपए इनामी राशि वाली इस स्पर्धा के मुकाबले 4 कोर्ट पर खेले जाएंगे।

अंडर-9 से अंडर-17 तक होंगे मुकाबले
इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आर.पी. सिंह नैयर ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में एकल तथा अंडर-15 एवं अंडर-17 में युगल मुकाबले खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश सब-जूनियर (अंडर-15, अंडर-13 एवं अंडर-11) बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए इंदौर जिला जूनियर टीम के चयन हेतु अंतिम चयन प्रतियोगिता होगी।

23 सितंबर तक कर सकेंगे प्रवेश
आयोजन सचिव शालिनी परदेशी ने बताया कि स्पर्धा में प्रवेश की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। स्पर्धा में प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए टूर्नामेंट आयोजन सचिव शालिनी परदेशी, टूर्नामेंट कन्वेनर यशी गोयल, मनीष त्रिवेदी, धर्मेश यशलाहा और विशाल चंदवानी से संपर्क किया जा सकता है। खिलाड़ी ऑनलाइन प्रविष्टियां भी भेज सकते हैं।

Share