|

ब्लिट्ज शतरंज स्पर्धा में प्रकाश यादव चैंपियन: ओपन वर्ग में 5.5 अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान; अंडर-10 में हरे राम गंगले विजेता

इंदौर। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा डॉ. अजीत कुमार सिंह कासलीवाल की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित ओपन इनामी ब्लिट्ज शतरंज स्पर्धा में प्रकाश यादव 5.5 अंक हासिल कर चैंपियन बने। अंडर-10 कैटेगरी में हरे राम गंगले 5 अंक के साथ विजेता बने। स्पर्धा अंडर-10 और ओपन वर्ग में आयोजित की गई। अजीत कासलीवाल मेमोरियल चेस अकादमी में खेली गई इस स्पर्धा में दोनों कैटेगरी में छह-छह राउंड खेले गए। टाई-ब्रेक के आधार पर खिलाड़ियों की अंतिम रैंकिंग निर्धारित हुई।

ओपन कैटेगरी में प्रकाश यादव प्रथम
ओपन कैटेगरी में 5.5 अंक बनाकर प्रकाश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं साहिल दड़वानी ने भी 5.5 अंक बनाए और दूसरे स्थान पर रहे। वीरवानी ने 5, प्रतीक चांदवानी ने 5, आरव महेश्वरी ने 4, दर्श गोयल ने 4, हर्षित दावर ने 4, दिशांत जैन ने 4, निशित बेताला ने 4 और दर्शी अय्यर ने 4 अंक बनाकर शीर्ष 10 खिलाड़ियों में स्थान बनाया।

अंडर-10 कैटेगरी में गंगले विजेता
अंडर-10 कैटेगरी में 6 राउंड की समाप्ति के बाद हरे राम गंगले ने 5 अंक बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। सात्विक जैन और सौरेन बत्रा ने भी 5 अंक बनाए और टाई-ब्रेक के आधार पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अन्य शीर्ष 10 खिलाड़ियों में निवान मोदी 4.5 अंक, विराज बरोड़ 4.5 अंक, नाइशा जैन 4.5 अंक, हर्षिल जेठा 4 अंक, थावन आनंदकुमार 4 अंक, जयवर्धन खंडेलवाल 4 अंक और मिराया महेश्वरी 4 अंक शामिल रहे। विजेता खिलाड़ियों को शिक्षाविद् डॉक्टर सुनील सोमानी और डॉक्टर अनुपमा जैन ने नगद राशि, ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल फतेहचंदानी, अर्नव विकास जैन, शैलेंद्र पाबले औ

Share