झाबुआ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म: घुमाने के बहाने सुनसान खेत में ले गया था मुंह बोला भाई; आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ। जिले में 19 साल के मुंह बोले भाई ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना सोमवार रात की है। बालिका अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी उसका मुंह बोला भाई आया और घुमाने ले जाने के बहाने घर से ले गया।
जब इस दौरान घर से कुछ दूर वह बालिका को सुनसान खेत की ओर ले गया। जहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बालिका को उसके घर छोड़ा।
परिवारवालों को बताई पूरी बात
इसके बाद बच्ची ने पूरी घटना परिजनों को बताई। जनक्री मिलते ही परिजन तुरंत काकनवानी थाने पहुंचे। यहां से बालिका को थांदला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया।
आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना के बाद से बच्ची बहुत दरी हुई है और परिजनों में काफी आक्रोश है। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।