देवास में 2.40 लाख की ब्राउन शुगर जब्त: अनाज मंडी के गोदाम के पास दी दबिश; 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत खातेगांव थाना पुलिस ने एक अनाज मंडी स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर 24 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2,40,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक अनाज मंडी परिसर स्थित गोदाम के पास अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
चार आरोपी गिरफ्तार
चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 24 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रिंस अग्रवाल,अमन तिवारी, यश जगताप,रवि मन्सोरे हैं।
NDPS के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। खातेगांव पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।