प्रदेश | धर्म | मध्य प्रदेश
बामनिया में पर्युषण महापर्व की धूम: ढोल-ढमाकों के साथ निकला पोथाजी का जुलूस; महिलाओं ने किया गरबा रास

बामनिया। जैन समाज के महापर्व पर्युषण महोत्सव के अंतर्गत गुरु मंदिर बामनिया में इन दिनों धार्मिक आयोजनों की धूम है। प्रतिदिन सुबह-शाम प्रतिक्रमण, धार्मिक व्याख्यान एवं आकर्षक अंग रचना के माध्यम से समाजज पर्युषण पर्व की आराधना कर रहे हैं।
इस दौरान श्रीकल्पसूत्र का वाचन प्रीतेश लुणावत द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ढोल-ढमाकों के साथ नगर में पोथाजी का जुलूस निकाला गया। पोथाजी के जुलूस का लाभ राजेश लूणावत परिवार ने लिया। जुलूस में जैन समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सपनाजी सिर पर धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हुईं। जुलूस के दौरान महिलाओं ने गरबा रास भी किया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः गुरु मंदिर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।