| |

उमरिया के कलकत्ता बाजार में लगी आग: लाखों का सामान जला; कारणों की जांच शुरू

उमरिया। कलकत्ता बाजार में देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना रात 2 बजे की है।अचानक बाजार क्षेत्र में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को जला दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

देखिए घटना की तस्वीरें…

जली हुई दुकानें ।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ।

लाखों के नुकसान की आशंका
आग लगने से प्रभावित दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक रूप से घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकलन संबंधित विभाग और प्रभावित दुकानदारों की जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share