इंदौर के होटल में मिला महिला का शव: युवक के साथ आई थी; मौत की वजह स्पष्ट नहीं

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के कमरे में बुधवार शाम 32 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान सुंदर नगर मेन, सुखलिया निवासी सोनाली शर्मा के रूप में हुई है। सोनाली ब्यूटी पार्लर में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी।
इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, सोनाली बुधवार दोपहर 2 बजे होटल पहुंची थी। 50 मिनट बाद एक युवक भी होटल पहुंचा। जानकारी के अनुसार, शाम को महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
मुंह से निकाल रहा था झाग
पुलिस के अनुसार, महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
होटल के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस होटल के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि महिला के होटल पहुंचने से लेकर अस्पताल ले जाने तक की पूरी जानकारी सामने आ सके।