| | |

इंदौर में बाइक की सीट पर मिली नागिन: जमा हुई भीड़; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जगह छोड़ा

इंदौर। कुलकर्णी नगर में सोमवार रात बाइक की सीट पर नागिन होने की सूचना से भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को दूर रहने की निर्देश दिए।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जगह छोड़ा 
इसके बाद नागिन को रेस्क्यू करने के लिए टीम बुलाई गई। टीम ने पूरी सावधानी और बिना नागिन को नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित जगह पर छोड़कर आए।

नागिन को देखने जमा हुई भीड़  
बाइक के मालिक ने बताया कि मैं काम से बाहर जा रहा था। जैसे ही मैं गाड़ी पर बैठने लगा नागिन ने फुफकार मारी और मेरा ध्यान सीट पर गया। मैंने तुरंत आस-पास के लोगों को बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर आ गई।

Share