भोपाल में जिम 365 पर CGST का छापा: एक करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप; चार ब्रांच बंद की, ग्राहकों को नहीं दें रहे थे बिल

भोपाल। सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापा मारा। सुबह से शुरू हुई जांच के दौरान टीम ने जिम संचालक कुरैशी चूनाभट्टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित जिम की ब्रांचों पर दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले।
चार ब्रांच बंद
कार्रवाई के दौरान जिम की चार ब्रांच बंद हो गईं, जबकि चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित ब्रांच में फिलहाल जांच जारी है। टीम जिम से जुड़े बिल, भुगतान और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
एक करोड़ से ज्यादा टैक्स की चोरी
प्रारंभिक जांच में एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम को पता चला कि जिम में ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे थे। इसी के जरिए टैक्स चोरी किए जाने की आशंका है।