| |

कंगना रनौत का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा: 11 करोड़ का MPLADS फंड; बोली- शर्म नहीं आती, मजाक बना रखा है

मंडी। कंगना रनौत ने सांसद निधि खर्च ना करने को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद है। कंगना शनिवार को DISHA कमेटी की बैठक में शामिल हुई थीं।

बैठक में उन्होंने MPLADS फंड के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। कंगना ने कहा कि करीब 11 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं। इसके बावजूद विकास कार्यों में तेजी नहीं आई है। उन्होंने अधिकारियों से खर्च का पूरा ब्योरा मांगा। साथ ही लंबित काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

पुराने आश्वासन पर नाराज हुईं कंगना
कंगना ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर बैठक में काम जल्द पूरा करने का भरोसा दिया जाता है। लेकिन कई काम अब भी अधूरे हैं। कंगना ने कहा कि अब सिर्फ आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम पूरा करें और इसकी रिपोर्ट दें।

फंड खर्च के आंकड़ों पर सवाल
कंगना ने फंड खर्च के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बताए गए आंकड़े और वास्तविक खर्च अलग हैं। कंगना ने कुछ एजेंसियों की रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 30-40% MPLADS फंड कथित तौर पर गलत लोगों को दिया गया।

सोशल मीडिया पर भी उठ रहे सवाल
कंगना ने कहा कि मंडी के लोग अधूरे कामों के वीडियो बना रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी का असर उनकी छवि पर भी पड़ रहा है। कंगना ने अधिकारियों को सभी लंबित काम जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने फंड का सही इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए।

Share