| | |

कृष्ण जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध: हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग; अधिकारियों को सौंपा आवेदन

इंदौर। कृष्ण जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो और फोटो को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। संगठन के अनुसार, इसमें एक कुत्ते को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में दिखाया गया है। वीडियो में कुत्ते को माखन खिलाते हुए दिखाया गया है। इसे लेकर महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति और हिंदू समाजजनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग
प्रदर्शनकारियों ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग रखी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की सामग्री से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील
प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर धार्मिक सामग्री पोस्ट करते समय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के देवी-देवताओं का उपहास नहीं किया जाना चाहिए। संगठन ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने की भी अपील की।

Share