| |

पीथमपुर में हाउसिंग बोर्ड ने निकाली शोभायात्रा: भक्तों ने गाएं भजन; फूल बरसाकर हुआ स्वागत

पीथमपुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह 11 बजे राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय धुनों के साथ यह कॉलोनी के अलग-अलग इलाकों से गुजरी। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

यात्रा में गाएं भजन 
राधा-कृष्ण मंदिर से पूजा के बाद यह यात्रा शिवाजी प्रतिमा, शर्मा जलेबी चौक, जैन मंदिर, गुरुद्वारा, कम्युनिटी हॉल और सरकारी स्कूल मार्ग से होकर निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और भजनों से पूरा रास्ता गूंजता रहा।

रहवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया
शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पूरे रास्ते सेक्टर एक थाना पुलिस बल तैनात रहा, जिससे व्यवस्था बनी रही।

महाआरती और प्रसाद बांटा 
ढोल-ताशों पर नाचते हुए श्रद्धालुओं की यह शोभायात्रा कॉलोनी के मुख्य रास्तों से होते हुए वापस राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्री कृष्ण की महाआरती और प्रसाद बांटने के साथ कार्यक्रम खत्म हुआ।

Share