|

देवास के रिहायशी मकान से मिली 25 पेटी अवैध शराब: कुल कीमत 2 लाख; कार्टन में छुपा कर रखी थी

देवास। बीएनपी (बैंक नोट प्रेस) थाना पुलिस ने खटाम्बा क्षेत्र में छापेमारी कर एक रिहायशी मकान से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख बताई जा रही है।

तलाशी में मिले शराब के कार्टन
पुलिस को सूचना मिली थी कि खटाम्बा स्थित एक रिहायशी मकान में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मकान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब के कार्टन बरामद हुए।

25 पेटी शराब जब्त
पुलिस ने मौके से बरामद सभी 25 पेटी शराब को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नेटवर्क से जुड़े लोगों को ढूंढ रही पुलिस
पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि रिहायशी इलाके के इस मकान में इतनी बड़ी मात्रा में शराब किसने और किस मकसद से रखी थी। शराब के वास्तविक मालिक और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच और तलाश जारी है।

Share