धार में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: दलित-आदिवासी नीतियों का विरोध; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

धार। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और पीड़ित वर्ग विरोधी नीतियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एक साथ हाथ उठाकर भाजपा की विचारधारा और नीतियों के खिलाफ सर्वसहमति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।
आदिवासियों की जमीन से उद्योगपतियों को हो रहा फायदा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों को उनकी मूल जमीन से बेदखल कर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। दलित समाज के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण की घटना का जिक्र करते हुए जोशी ने कहा, “यह घटना भाजपा की संकुचित और ओछी मानसिकता का प्रमाण है। कांग्रेस समाज में भेदभाव और असमानता फैलाने वाली ऐसी विचारधारा का पुरजोर विरोध करती है।”
नारेबाजी के साथ सौंपा ज्ञापन
बैठक के बाद अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार लखन यादव को सौंपा गया। इस अवसर पर परितोष सिंह राठौर, धीरज दीक्षित, गणेश खेर, कमल सिंह गोहिल, बंटी डोड, लियाकत पटेल और प्रीति माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी।