| |

धार में 9 चौकी प्रभारी बदले: कोतवाली में 5 SI रहेंगे; भूपेंद्र खरतिया को साइबर क्राइम की जिम्मेदारी

धार। पुलिस विभाग में एसपी सचिन शर्मा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले की 9 पुलिस चौकियों के प्रभारियों में बदलाव किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कुछ अधिकारियों को चौकियों से हटाकर थानों में अटैच किया गया है।

जबकि नए अधिकारियों को चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर में गंभीर मामलों की विवेचना के लिए सब इंस्पेक्टरों की कमी को देखते हुए कोतवाली थाने में 5 एसआई की पदस्थापना की गई है। वहीं, एसआई भूपेंद्र खरतिया को साइबर क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है।

जयपाल बिल्लौरे को नालछा से निसरपुर भेजा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार सुशील यदुवंशी को सिंघाना से दोत्रिया, नवलसिंह बघेल को सरदारपुर से डेहरी, मनोज पाटीदार को मनावर से बाकानेर, बालकृष्ण मिश्रा को कानवन से घाटाबिल्लोद, विनय परमार को गंधवानी से सेक्टर-1 पीथमपुर और जयपाल बिल्लौरे को नालछा से निसरपुर भेजा गया है।

8 एएसआई की पदस्थापना में भी बदलाव
इसी तरह अनुपसिंह बघेल को कुक्षी से सिंघाना, अश्विन चौहान को उमरबन से कुक्षी और प्रकाश अलावा को कुक्षी से उमरबन चौकी प्रभारी बनाया गया है। अन्य अधिकारियों की भी थानों और चौकियों में पदस्थापना बदली गई है। इसके साथ ही 8 एएसआई की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।

Share