|

देवास में अपना स्वीट्स पहुंची खाद्य विभाग की टीम: मिक्स वेज और ग्रेवी के सैंपल लिए; किचन में किया निरीक्षण

देवास। शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अपना स्वीट्स पहुंची। शिकायत में मिक्स वेज में बदबू आने की बात कही गई थी। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्कले मौके पर पहुंचे। टीम ने मिक्स वेज और उसमें उपयोग होने वाली ग्रेवी के नमूने लिए। दोनों सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

किचन का भी किया निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्वीट्स के किचन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ मसाले खुले रखे मिले। हालांकि, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार किचन की अन्य व्यवस्थाएं सामान्य मिलीं। टीम ने साफ-सफाई को लेकर संचालक को निर्देश दिए।

जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्कले ने बताया कि शिकायत के आधार पर नमूने लिए गए हैं। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। विभाग ने प्रतिष्ठान संचालक को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Share