|

सांसद कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया: 500 से ज्यादा बहनों ने महेंद्र सिंह सोलंकी को बांधी राखी; बहनों के स्नेह पर सांसद ने जताया आभार

देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। देवास सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 500 से ज्यादा महिलाएं और बच्चियां सांसद कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सांसद को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

बुजुर्गों से लेकर बच्चियां और युवतियां पहुंचीं
सांसद को राखी बांधने के दौरान कई महिलाएं भावुक नज़र आईं। वहीं कई बहनों ने खुशी के साथ सांसद की कलाई पर राखी बांधी। बुजुर्ग महिलाओं के साथ बच्चियां और युवतियां भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन पहले मनाया जा चुका है, लेकिन वे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को खुद राखी बांधना चाहती थीं। इसी इच्छा के साथ वे सांसद के कार्यालय पहुंचीं।

सांसद बोले, बहनों के स्नेह का आभारी हूं
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार है। बहन अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। उन्होंने कहा कि आज कई बहने कार्यालय पहुंचीं और उन्हें राखी बांधी। बहनों के इस स्नेह के लिए वे उनके आभारी हैं।

 

Share