| | |

उज्जैन में महिलाएं बांधेगी महाकाल को राखी: सवा लाख लड्डू का लगेगा भोग; सालों पुरानी परंपरा

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनेगा। परपंरानुसार पहली राखी श्री महाकालेश्वर को पुजारी परिवार की महिलाएं बांधेगी। पुजारी परिवार इस मौके महाकाल को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाएगा। जो कि दिनभर दर्शनार्थियों में बंटेगा।

सालों पुरानी परंपरा 
रक्षाबंधन पर सवा लाख लड्डू के भोग की परंपरा सालों से चली आ रही है। सावन में जिस पुजारी परिवार की भस्म आरती की जिम्मेदारी रहती है, उनके द्वारा यह महाभोग अर्पित किया जाता है। इस बार पुजारी ओम शर्मा, पुजारी जितेंद्र शर्मा, पुजारी आकाश शर्मा लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करेंगे।

पुजारी परिवार की महिलाएं बांधेगी राखी 
रक्षाबंधन पर भस्म आरती के दौरान इसके बाद पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा भगवान को रत्न जडि़त राखियां बांधी जाएंगी। लड्डू निर्माण महाकाल मंदिर के नैवेद्य कक्ष में मंगलवार से शुरू हो गया है।

यह सामग्री लग रही लड्डू निर्माण में
पं. राजेश शर्मा ने बताया कि लड्डू शुद्ध देसी घी के बनाए जा रहे है। इसमें 100 डिब्बे (15 लीटर) देसी घी, 10-10 क्विंटल बेसन और शकर तथा करीब 15 किलो ड्राइफ्रूट्स का उपयोग किया गया है।
००००

Share