इंदौर भाजपा नेता के गोल्ड बिजनेस में लाखों की हेराफेरी: कर्मचारियों की हो रही जांच; दो थानों में मामला दर्ज

इंदौर। भाजपा नेता अमित पालीवाल के गोल्ड बिजनेस में हेराफेरी हुई है। लेन-देन में गड़बड़ी के आरोप को लेकर इंदौर और भोपाल के अलग-अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कारोबार से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हेरा फेरी कैसे की गई थी। भोपाल के कोलार थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस कर्मचारियों और लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

अलग-अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज
भाजपा नेता अमित पालीवाल से जुड़े गोल्ड कारोबार में हेराफेरी हुई है। सोने और नकदी के लेन-देन में गड़बड़ी के आरोप को लेकर इंदौर और भोपाल के अलग-अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में पुलिस कर्मचारियों और लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

लाखों के सोने की हेराफेरी
विजय नगर थाना क्षेत्र में अमित पालीवाल और कौशल जडेजा के बीच गोल्ड के लेन-देन का कारोबार बताया जा रहा है। इसी कारोबार के दौरान लाखों के सोने में हेराफेरी का आरोप सामने आया। शिकायत के आधार पर विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला भोपाल के कोलार थाने में दर्ज
दूसरा मामला भोपाल के कोलार थाने में दर्ज किया गया है। इसले में गोल्ड कारोबार से जुड़े लेन-देन के दौरान 25 लाख रुपए की नकदी में हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।

कर्मचारियों की भूमिका भी जांच 
पुलिस दोनों मामलों में लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही कारोबार से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सोने और नकदी की हेराफेरी किस तरह हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share