| |

इंदौर में MD ड्रग्स के तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने जब्त की बाइक; 25 लाख से अधिक का नशीला पदार्थ बरामद

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 259 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 25 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है।

सुपर कॉरिडोर से पकड़ा आरोपी
क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोहम्मद अल्तमस को सुपर कॉरिडोर स्थित मेट्रोलाइन के पिलर नंबर 205-206 के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से MD ड्रग्स बरामद हुई।

बाइक भी जब्त
पुलिस ने आरोपी के पास से होंडा शाइन बाइक भी जब्त की है। इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Share