| | | |

ग्वालियर-सतना के निगमायुक्त बदले: सृष्टि देशमुख होंगी रीवा जिला पंचायत CEO; 32 IAS इधर से उधर

भोपाल। मोहन सरकार ने प्रदेश में IAS अफसरों की नई पोस्टिंग की है। ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्त बदले गए हैं। इसके साथ ही 10 जिलों के CEO जिला पंचायत को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों के पद बदले गए हैं। इनमें CEO जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, SDM, सहायक कलेक्टर और अन्य पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को राज्य शासन के अलग-अलग विभागों में उप सचिव और नगर निगमों में आयुक्त व अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

नागार्जुन और सृष्टि को नई जिम्मेदारी
खंडवा में CEO जिला पंचायत रहे डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) को आयुक्त नगर पालिक निगम सतना बनाया गया है। उन्हें CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं खंडवा में अपर कलेक्टर रहीं सृष्टि देशमुख गौड़ा को CEO जिला पंचायत रीवा की जिम्मेदारी दी गई है।

CM के मैहर दौरे के बाद संजना जैन की नई पोस्टिंग
अपर कलेक्टर मैहर संजना जैन (2016) को हटाकर उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग बनाया गया है। मुख्यमंत्री 19 अगस्त को मैहर पहुंचे थे। यहां उन्होंने लाड़ली बहनों के खातों में 2,148 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके करीब 48 घंटे बाद संजना जैन की नई पोस्टिंग का आदेश जारी हुआ। मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ दौरे के दिन वहां पदस्थ CEO जिला पंचायत नवीन कुमार धुर्वे (2018) को हटाकर CEO जिला पंचायत देवास बनाया गया है।

इन अधिकारियों की भी बदली पोस्टिंग
जगदीश कुमार गोमे (2016) को CEO जिला पंचायत सिंगरौली से CEO जिला पंचायत सागर बनाया गया है। अभिषेक चौधरी (2018) को CEO जिला पंचायत धार से आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। संघ प्रिय (2018) को आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर से CEO जिला पंचायत सिंगरौली भेजा गया है।

अक्षय कुमार तेजपाल (2018) को CEO जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल बनाया गया है। ज्योति शर्मा (2018) को CEO जिला पंचायत देवास से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है। अंजली जोसेफ जोनाथन (2018) को CEO जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नवीन कुमार धुर्वे (2018) को CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ से CEO जिला पंचायत देवास बनाया गया है।

2019 से 2021 बैच के अफसरों को भी नई जिम्मेदारी
काजल जावला (2019) को CEO जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश, भोपाल बनाया गया है। डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) को CEO जिला पंचायत खंडवा से आयुक्त नगर पालिक निगम सतना तथा CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनिल कुमार डामोर (2019) को अपर कलेक्टर विदिशा से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भेजा गया है।

अभिषेक सराफ (2020) को CEO जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल बनाया गया है।विवेक के. डी. (2020) को CEO जिला पंचायत सागर से CEO, जबलपुर विकास प्राधिकरण, जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।सौम्या आनंद (2021) को CEO जिला पंचायत सीधी की जिम्मेदारी दी गई है।

2022 बैच के अधिकारियों की भी नई पोस्टिंग
2022 बैच में ईश्वर्य वर्मा को CEO जिला पंचायत खंडवा बनाया गया है। आशीष को अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर पदस्थ किया गया है। कार्तिकेय जायसवाल को CEO जिला पंचायत श्योपुर और विशाल धाकड़ को CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ बनाया गया है। सोनाली देव (2022) को SDM बिछिया, जिला मंडला से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। अर्पित गुप्ता (2022) को SDM बैहर, बालाघाट से CEO जिला पंचायत बड़वानी तथा तनुश्री मीणा (2022) को SDM पेटलावद, झाबुआ से CEO जिला पंचायत बालाघाट बनाया गया है।
2024 बैच के सहायक कलेक्टरों को SDM की जिम्मेदारी
2024 बैच के कई सहायक कलेक्टरों को SDM की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष कुमार को SDM बीना, जिला सागर, अनिकेत शांडिल्य को SDM बैहर, जिला बालाघाट और आकाश अग्रवाल को SDM मझौली, जिला सीधी बनाया गया है।

पाटिल आशीष अशोक को SDM कुक्षी, जिला धार, सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम को SDM देवसर, जिला सिंगरौली और कुलदीप पटेल को SDM बिछिया, जिला मंडला बनाया गया है।

जमादार फरहान इरफान को SDM शाहपुरा, जिला डिंडोरी और ठाकुर ऋत्विक विजय को SDM बिजावर, जिला छतरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नवकीरण कौर को SDM उदयपुरा, जिला रायसेन बनाया गया है।

श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा बनाया
आदेश में श्रद्धा शुक्ला (2022) को पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत रखते हुए अपर कलेक्टर, जिला खंडवा के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश में उनके लिए कनिष्ठ वेतनमान का भी उल्लेख किया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की भी बदली जिम्मेदारी
राज्य शासन ने CEO जिला पंचायत शाजापुर अनुपमा चौहान को अपर कलेक्टर हरदा पदस्थ किया है। CEO जिला पंचायत सीधी शैलेंद्र सिंह को CEO जिला पंचायत छतरपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

मेहताब सिंह गुर्जर को CEO जिला पंचायत रीवा से उप सचिव, खनिज साधन विभाग भेजा गया है। वहीं अपर संचालक जनसंपर्क गणेश कुमार जायसवाल को CEO जिला पंचायत बैतूल बनाया गया है।

Share