देवास में पताशे खाने गए 16 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला: हाथ और पीठ पर किया वार; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

देवास। बावड़िया चौराहे पर पताशे खाने गए 16 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला हो गया। हमले में सज्जन सिंह कॉलोनी निवासी अयान पिता लखन मालवीय घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पताशे खाने गया था किशोर
जानकारी के अनुसार अयान बावड़िया चौराहे पर पताशे खाने गया था। इसी दौरान करण नानक नामक युवक ने कथित तौर पर उसके साथ विवाद करते हुए पीठ में चाकू से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और घायल किशोर पहले से परिचित थे और दोनों के बीच दोस्ती भी थी।
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
हमले के बाद अयान को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही हमले के पीछे विवाद की वजह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।