इंदौर में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार: 10 साल की बेटी को भी डूबा कर मारा; 8 साल का बेटा बचा

इंदौर। ग्राम हिंगोनिया में सुनील चौहान ने पत्नी अनीता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद अपने बच्चों को भी मारने का प्रयास किया।
पत्नी की गला दबाकर और चाकू से हमला कर हत्या का आरोप
आरोपी ने पत्नी अनीता पर पहले गला दबाकर हमला किया और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर गया और उन्हें तालाब में फेंक दिया। बेटी माही की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि बेटा अजय किसी तरह तालाब से बाहर निकलकर बच गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को आरोपी की दो दिन की रिमांड मिली है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है।
आरोपी के पास से डायरी बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से एक डायरी भी बरामद की है। डायरी में कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस डायरी में दर्ज तथ्यों की जांच कर रही है।