| | |

अलीराजपुर में कार स्कैम में गिरफ्तार कांस्टेबल पुलिस कस्टडी से फरार: महंगी कारें किराए पर लेकर बेचता था आरोपी; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

अलीराजपुर। दाहोद जिले में कांस्टेबल जितेंद्र सिंह सोलंकी दाहोद ए डिविजन पुलिस थाने की कस्टडी से फरार हो गया। जितेंद्र को अहमदाबाद की कार रेंटल एजेंसी से महंगी कारें किराए पर लेकर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था।

जितेंद्रसिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर दाहोद लाया गया था। रात में उसने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे लॉकअप से बाहर निकालकर बेंच पर बैठाया। इसी दौरान तड़के करीब 4:30 से 5 बजे के बीच वह पुलिस की नजरों से बचकर फरार हो गया।

कांस्टेबल के भागते ही मचा हड़कंप
कस्टडी से कांस्टेबल के फरार होने की सूचना मिलते ही दाहोद पुलिस अलर्ट होई गई। पुलिस टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना को लेकर पुलिस की कस्टडी व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। फरार कांस्टेबल के खिलाफ कस्टडी से भागने का एक और मामला दर्ज किया गया है।

ड्यूटी में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित
मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में PSO भरतभाई खुमानभाई और कांस्टेबल दीपक विठ्ठलभाई को सस्पेंड कर दिया गया है।

कार स्कैम में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कार रेंटल एजेंसी से महंगी गाड़ियां किराए पर लेकर उन्हें बेचने के मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में कांस्टेबल जितेंद्रसिंह सोलंकी का नाम भी शामिल है।

Share